Friday, February 27, 2026
Home राज्य उत्तराखण्ड रामनगर में केंद्रीय रिजर्व पुलिस और कोतवाली पुलिस के जवानों ने निकाला...

रामनगर में केंद्रीय रिजर्व पुलिस और कोतवाली पुलिस के जवानों ने निकाला फ्लैग मार्च।

नैनीताल/रामनगर – केंद्रीय रिजर्व पुलिस के जवानों एवं कोतवाली पुलिस के जवानों द्वारा संयुक्त रूप से नगर क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकालते हुए जागरूक अभियान चलाया गया।

मामले में जानकारी देते हुए पुलिस क्षेत्राधिकारी बलजीत सिंह भाकुनी ने बताया कि केंद्रीय रिजर्व पुलिस के जवानों द्वारा पुलिस के संयुक्त तत्वाधान में फ्लैग मार्च निकाला जा रहा है।

उन्होंने बताया कि इसके माध्यम से जवानों द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत संवेदनशील व अतिसंवेदनशील क्षेत्रो में फ्लैग मार्च कर जन सम्पर्क अभियान चलाया गया। फ्लैग मार्च में कोतवाल अरुण कुमार सैनी के अलावा केंद्रीय रिजर्व पुलिस के अधिकारी भी शामिल रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Ad 1 Ad 2