रामनगर- रामनगर की सिंचाई नहर में आज दोपहर एक नवजात का शव मिलने से हड़कंप मच गया। नवजात के शव को देख राहगीरों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। जानकारी के अनुसार, नवजात को डिलीवरी के तुंरत बाद ही नहर में फेंका गया था। उसकी नाल भी नहीं कटी हुई थी। लोगों ने जब देखा कि कुत्ते नवजात के शव को खा रहे हैं तो तुंरत इसकी सूचना पुलिस को दी। सचूना मिलते ही पुलिस वहां पहुंचीं और जांच शुरू की। उन्होने कहा कि इस तरह से नवजातों का सड़कों पर मिलना गंभीर विषय है। इसकी जांच की जाएगी।



