
देहरादून- राज्य में मुस्लिम यूनिवर्सिटी के मुद्दे ने एक बार फिर सूबे की सियासत में कोहराम मचा दिया है… चुनाव मैदान से हटने के बाद कांग्रेस के बागी नेता के एक बयान के बाद प्रदेश में धार्मिक तुष्टिकरण पर सियासत गरमा गई है…और इसी बीच अब मुख्यमंत्री, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की जुबान से बयानों के तीर भी छूटने लगे हैं…आपको बता दें कि कांग्रेस नेता अकील अहमद ने प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनने पर मुस्लिम यूनिवर्सिटी बनाने की बात कही तो भाजपा ने इस मुद्दे को लपक लिया… सीएम धामी ने आरोप दागा कि आजादी के बाद से ही कांग्रेस ने मुस्लिम तुष्टिकरण किया और पूर्व कांग्रेस सरकार में भी पार्टी इसी फार्मूले पर चली…साथ ही धामी ने कहा कि पूर्व सरकार में जुमे की नमाज की छुट्टी तक दे दी गई… साथ ही रावत ने इसे भाजपा नेताओं की साजिश का हवाला दिया….