Thursday, March 5, 2026
Home राज्य उत्तराखण्ड राज्य के इतिहास में पहली बार शिव भक्तों के चरण धो कर...

राज्य के इतिहास में पहली बार शिव भक्तों के चरण धो कर सीएम धामी ने किया जोरदार स्वागत, कावड़िये हुए गदगद।

हरिद्वार – कोविड काल के दो साल बाद राज्य में शुरू हुई कावड़ यात्रा में इस वर्ष 4 करोड़ से ज्यादा कावड़िये आने की उम्मीद जताई जा रही। जिसको देखते हुए उत्तराखंड सरकार के सिरमोर पुष्कर सिंह धामी ने सुरक्षा व्यवस्था समेत सभी बंदोबस्त करने के साफ निर्देश दिए है।
वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हरिद्वार पहुंचे जहां उन्होंने शिव भक्तों के चरण धोकर जोरदार स्वागत किया। यह राज्य के 22 वर्षों के इतिहास में पहली बार हुआ है जब किसी सीएम ने कावड़ियों के पैर धो कर स्वागत किया है।
इस नजारे को देखकर शिव भक्त भी गदगद हो गए और चारों ओर शिव भक्ति के नारों से धर्मनगरी गूंज उठी। इस दौरान सीएम धामी ने रुद्राक्ष का पौधा भी रोपा। साथ ही उन्होंने कावड़ियों को संदेश दिया कि वे भी एक-एक पौधे लगाये ताकि पर्यावरण संरक्षित रह सके।
इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि देवभूमि उत्तराखण्ड आये शिव भक्तों में भगवान शिव का अंश दिखता है।
उन्होंने कहा कि कांवड़ की सभी व्यवस्थाएं सुचारू रूप से चले, इसके लिए सरकार द्वारा कांवड़ यात्रा के लिए पहली बार अलग से बजट की व्यवस्था की गई। सभी कांवड़ श्रद्धालु गंगा जल लेकर भगवान शिव का जलाभिषेक करेंगे। श्रद्धालुओं को राज्य में कोई भी परेशानी न हो, इसके लिए राज्य सरकार द्वारा हर सम्भव सुविधा उपलब्ध कराने के प्रयास किये गये हैं। कांवड़ मेले के सुचारू प्रबंधन के लिए मुख्यमंत्री ने सामाजिक संस्थाओं, स्वयं सेवी संस्थाओं, शासन व जिला प्रशासन के कार्यों की भी सराहना की। कांवड़ यात्रा में श्रद्धालुओं को किसी भी परेशानी का सामना न करने पड़े, इसके लिए उच्च स्तर पर एक वाट्सप ग्रुप भी बनाया गया है, इस ग्रुप के माध्यम से सभी व्यवस्थाओं की मॉनिटरिंग की जा रही है, मुख्यमंत्री स्वयं इस ग्रुप से जुड़े हैं। बतादें कि अब कर राज्य में 28 लाख कावड़िये आ चुके हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Ad 1 Ad 2