
देहरादून: आज फेडरेशन आॅफ इंडियन चैम्बर्स आॅफ काॅमर्स एंड इंडस्ट्री (फिक्की) की विमिन बिज़नेस शाखा, फिक्की लेडीज आॅर्गनाइजेशन (फिक्की फ्लो) ने एक लोकल होटल में सेव द गर्ल चाइल्ड के समर्थन में कार रैली के कर्टेन रेज़र का आयोजन किया।
देहरादून में फ्लो के चौदहवें चैप्टर से उम्मीद की जा रही है कि, उत्तराखंड में महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण को एक नयी राह मिलेगी जो भारत के विकास को भी प्रभावित करेगा।
उत्तराखंड फ्लो चैप्टर की नवनिर्वाचित चेयरपर्सन शिल्पी अरोड़ा ने जानकारी देते हुए बताया कि, माननीय मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के साथ विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित उत्तराखंड की महिला सशक्तिकरण व बाल विकास मंत्री रेखा आर्य रैली को मुख्यमंत्री आवास से हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। शिल्पी ने कहा कि, बेटियों से आंखे चुराने वाले दंपतियों को सीख देने, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ व कन्या भ्रूण हत्या को राकने के प्रति जागरूकता के उद्देश्य से इस रैली का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने राज्य में बिगड़ते लिंग अनुपात पर भी चिंता व्यक्त की।
फ्लो की राष्ट्रीय अध्यक्ष वासवी भरत राम व शिल्पी अरोड़ा कार रैली की अध्यक्षता करेंगे।
कार रैली के बारे में जानकारी देते हुए फ्लो की प्रतिनिधि नाज़िया युसूफ इजु़द्दीन ने कहा कि, 14 जनवरी को आयोजित होने वाली रैली को कानूनी गति सीमा के अंतर्गत सार्वजनिक सड़कों पर संपन्न करवाया जाएगा। रैली में सही गति, सही समय व सही मार्ग पर चलने की चुनौती होगी।
13 जनवरी को मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत सीएम आवास में फिक्की फ्लो के चौदहवें चैप्टर का उद्घाटन करेंगे।



