राज्यसभा सांसद प्रदीप टम्टा और अन्य 3 मंत्रियों के खिलाफ सीजेएम कोर्ट ने किया वारंट जारी

2016_5largeimg28_saturday_2016_234215394देहरादून: मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट देहरादून विवेक द्विवेदी ने राज्यसभा सांसद प्रदीप टम्टा, कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य, दिनेश अग्रवाल, प्रीतम सिंह समेत कांग्रेस और भाजपा के कई नेताओं के खिलाफ कोर्ट में गैरहाजिर रहने पर वारंट जारी किया है। कांग्रेस के नेताओं पर पुलिस पर पथराव करने और सड़क जाम करने का आरोप है। वहीं भाजपा नेताओं पर घर में घुसकर तोड़फोड़ करने का आरोप लगाया गया है। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने तारीखों पर न आने पर सांसद, मंत्री, पूर्व मंत्री समेत 20 नामजद कांग्रेसी नेताओं के खिलाफ जमानती वारंट जारी किए हैं। इन पर साल 2009 में विधानसभा सत्र के दौरान पुलिस पर पथराव करने और सड़क पर जाम लगा कर अव्यवस्था फैलाने के आरोप हैं। राज्य सरकार 17 जनवरी 2014 को इस मुकदमे की वापसी के आदेश दे चुकी थी, लेकिन अदालत ने इसे सिरे से ख़ारिज कर दिया। घर में घुसकर तोड़फोड़ व मारपीट के ऐसे ही एक और मामले में भाजपा विधायक गणेश जोशी, सहदेव पुंडीर आदि के खिलाफ वारंट जारी किए गए हैं।

ये नेता बनाये गए हैं आरोपी

सांसद प्रदीप टम्टा, कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य, प्रीतम सिंह, पूर्व मंत्री हरक सिंह, विधायक गणेश जोशी, लालचंद शर्मा, संतोष सिंह,ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी, सूर्यकांत धस्माना, संग्राम सिंह पुंडीर, भूपेंद्र थापली, पूर्व विधायक प्रणव चैंपियान, महेश शर्मा, विनोद शर्मा, विजय सिंह चौहान,दिनेश अग्रवाल, मनीष नागपाल, पुनीत मित्तल,  मनवीर चौहान, चंद्र गुप्त विक्रम, सहदेव पुंडीर और अब्बू थापा आदि।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here