Thursday, February 26, 2026
Home राज्य उत्तराखण्ड राज्यसभा सांसद डॉ कल्पना सैनी ने सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत बुद्धिजीवी सम्मेलन...

राज्यसभा सांसद डॉ कल्पना सैनी ने सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत बुद्धिजीवी सम्मेलन में की शिरकत।

उधम सिंह नगर/सितारगंज – उत्तराखंड की राज्यसभा सांसद डॉक्टर कल्पना सैनी सितारगंज में आयोजित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत बुद्धिजीवी सम्मेलन में शिरकत की।

वही कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष विवेक सक्सेना मंडल, अध्यक्ष विजय सलुजा समेत भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। सर्वप्रथम कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती मां के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर किया। वहीं राज्यसभा सांसद डॉ कल्पना सैनी ने भाजपा कार्यकर्ताओं को भाजपा सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

साथ ही मीडिया से रूबरू होते हुए राज्यसभा सांसद डॉ कल्पना सैनी ने बताया कि सितारगंज बुद्धिजीवी सम्मेलन में शिरकत करने के बाद कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह देखा गया है।

सरकार द्वारा चलाई जा रही जनहित के लिए योजनाओं को कार्यकर्ताओं को विस्तार से जानकारी दी गई है। साथ ही कल्पना सैनी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लंबी उम्र की कामना की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Ad 1 Ad 2