राज्यसभा चुनाव: भाजपा ने हाईकमान को भेजे पांच उम्मीदवारों के नाम……..

देहरादून- भाजपा ने राज्यसभा चुनाव के लिए पांच उम्मीदवारों के नाम हाईकमान को भेज दिए हैं। इनमें पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा, राष्ट्रीय कार्यालय मंत्री महेंद्र पांडे, पूर्व सांसद बलराज पासी, प्रांतीय उपाध्यक्ष अनिल गोयल और दर्जाधारी नरेश बंसल शामिल हैं। उत्तराखंड से राज्यसभा सांसद राजबब्बर की सीट 25 नवंबर को खाली हो रही है। चुनाव आयोग चुनाव प्रक्रिया शुरू कर चुका है। 27 अक्तूबर को नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि है। ऐसे में भाजपा को अगले दो दिन में दावेदार घोषित करना होगा।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here