Monday, March 2, 2026
Home राज्य उत्तराखण्ड राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने नौसेना दिवस के अवसर...

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने नौसेना दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में किया प्रतिभाग….


राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने रविवार को राजपुर रोड स्थित राष्ट्रीय जलसर्वेक्षण कार्यालय में नौसेना दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस दौरान राज्यपाल ने “इण्डियन वार्निंग
इनफार्मेशन एंड नेविगेशन सर्विस” व “मैरीटाइम इनफार्मेशन चार्ट” का लोकार्पण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी मौजूद रहे।


राज्यपाल ने देशवासियों को नौसेना दिवस की शुभकामनाऐं देते हुए कहा कि भारतीय नौसेना पर हम सब को गर्व है। उन्होंने कहा कि आज के दिन 1971 के भारत-पाक युद्ध के दौरान भारतीय नौसेना के ‘ऑपरेशन ट्राइडेंट’ की उपलब्धियों को भी याद करने का दिन है।
राज्यपाल ने कहा कि जिस ट्रांसफ़ॉर्मेशन, डिजिटलिटी के साथ भारतीय नौसेना काम कर रही है, वह हम सब के लिए गर्व की बात है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Ad 1 Ad 2