Monday, February 23, 2026
Home राज्य उत्तराखण्ड राज्यपाल बेबी रानी हुई कोरोना संक्रमित, ट्वीट कर दी जानकारी

राज्यपाल बेबी रानी हुई कोरोना संक्रमित, ट्वीट कर दी जानकारी

राज्यपाल बेबी रानी मौर्य

देहरादून। उत्तराखंड की राज्यपाल बेबी रानी मौर्य भी कोरोना से संक्रमित हो गई हैं। राज्यपाल ने खुद ही देर रात ट्वीट कर इसकी जानकारी दी और संपर्क में आए लोगों से टेस्ट कराने का आग्रह किया।

राज्यपाल बेबी रानी मौर्य के मुताबिक उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, लेकिन उनमें कोरोना संक्रमण के लक्षण नहीं हैं। साथ ही वो किसी भी तरह की परेशानी भी महसूस नहीं कर रही हैं।
राज्यपाल ने बताया कि रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उन्होंने खुद को डाक्टरों की निगरानी में आइसोलेट कर लिया है। राज्यपाल ने इस ट्वीट के जरिये पिछले कुछ दिनों में अपने संपर्क में आए लोगों से जांच कराने का आग्रह भी किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Ad 1 Ad 2