देहरादून– राज्यपाल बेबी रानी मौर्य और मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने क्रिसमस पर्व पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने कहा है कि ईसा मसीह का जीवन व त्याग, समाज के लिए एक प्रेरणा का स्रोत है। उनके दिखाए प्रेम व त्याग के मार्ग को अपनाकर मनुष्य अपने जीवन को सार्थक बना सकता है। प्रदेश में सभी पर्वों को मिलजुल कर मनाने की परंपरा रही है। ईसा मसीह के सिद्धांतों एवं उनकी शिक्षाओं का अनुसरण कर समाज में समरसता, समभाव, प्रेम एवं शांति में अपना अमूल्य योगदान दे सकते हैं।