राज्यपाल बेबी रानी मौर्य एवं मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने बुद्ध पूॢणमा के अवसर पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। अपने संदेश में राज्यपाल ने कहा कि भगवान बुद्ध के जन्म दिवस को बैशाख पूर्णिमा के रूप में मनाया जाता है। भगवान बुद्ध ने विश्व को मानवता, अहिंसा, शांति व सेवा का संदेश दिया। भगवान बुद्ध द्वारा दिखाए गए मार्ग पर चलकर मानव जीवन को कल्याणकारी बनाया जा सकता है। भगवान बुद्ध का प्रेम, सहनशीलता एवं करुणा का संदेश वर्तमान में भी प्रासंगिक है। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने कहा कि भगवान बुद्ध के संदेश हमें सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करते हैं। उनके सिद्धांत हमें देश की प्रगति, शांति एवं समृद्धि के लिए एकजुट होकर कार्य करने की भी प्रेरणा देते हैं।


