राज्यपाल ने की शिक्षा विभाग की सराहना……

शैली देहरादून- उत्तराखण्ड बोर्ड की 10वीं और 12 वीं की परीक्षाओं में अच्छा प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को राज्यपाल डाॅ.के के पाॅल ने गर्वनर्स अवार्ड् 2018 से समानित किया। राज्यपाल ने प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय स्थान पाने वाले कुल 34 विद्यार्थियों को सात हजार, पांच हजार तथा तीन हजार रूपये की धनराशि प्रदान की।

इसके साथ-साथ उन्होंने सभी ईनामी विजेताओं को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम पर आधारित पुस्तक भी भेंट की। इस दौरान उनके साथ शिक्षा मंत्री अरिवंद पांडे भी मौजूद रहे। पुरस्कार विजेताओं को बधाई देते हुए राज्यपाल ने कहा कि विद्याथियों कों स्कूल की पढाई के साथ-साथ अच्छी किताबें पढ़ने की आदत भी होनी चाहिए। स्कूलों में लाइब्रेरी का विकास प्रोत्साहित किया जाना चाहिए। साथ ही उन्होंने कहा कि उत्तीर्ण प्रतिशत बढाने के साथ-साथ शिक्षा की गुणवत्ता बढना भी जरूरी है उन्होंने बीते वर्षों से हाईस्कूल और इण्टर की परिक्षा परिणामों में हुए सुधार पर शिक्षा विभाग को बधाई देते हुए अच्छे प्रयास जारी रखने को कहा।

 

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here