Homeराज्यउत्तराखण्डराजधानी मे कल धूमधाम से मनाया जायेगा बुराई पर अच्छाई की जीत...

राजधानी मे कल धूमधाम से मनाया जायेगा बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व दशहरा……

देहरादून- कल बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व दशहरा देशभर मे बड़े ही धूमधाम से मनाया जायेगा। राजधानी देहादून मे भी विजयदशमी पर 71 वां महोत्सव शुक्रवार को परेड ग्रांउड में धूमधाम से मनाया जाएगा। इस बार 60 फीट के रावण का पुतला बनाया गया है। इसके अलावा तीन मंजिला लंका नगरी का दहन पर आतिशबाजी मुख्य आकर्षण होगी। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत करेंगे। कमेटी के अध्यक्ष हरीश विरमानी ने बताया कि 19 अक्टूबर को परेड ग्रांउड में दशहरे पर भव्य रावण लंका दहन किया जाएगा। जिसकी सभी तैयारियां पूरी की जा चुकी है। साथ ही इस बार 55 फिट के कुंभकरण व 50 फिट के मेघनाथ के पुतले का भी दहन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि रावण दहन शुक्रवार को शाम 6.05 बजे होगा। इसके बाद 7.30 बजे तक भव्य आतिशबाजी होगी।

लंका दहन के बाद 20 अक्तूबर को भरत मिलाप प्रसंग का मंचन किया जाएगा। भरत मिलाप मंचन से पहले शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा सुबह 11 बजे गोपीनाथ मंदिर से शुरू होकर कालिका मंदिर मार्ग, कनाट प्लेस, घंटाघर, राजपुर रोड, ओरियंट सिनेमा से होती हुई परेड ग्राउंड पहुंचेगी। परेड ग्राउंड में पूजा के बाद शोभायात्रा राजपुर रोड, घंटाघर, पलटन बाजार, कोतवाली, धामावाला, राजा रोड, हनुमान चैक, मोती बाजार से होती हुई कालिका मंदिर पहुंच कर समाप्त होगी।

 

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular