Homeराज्यउत्तराखण्डराजधानी में हथियारबंद बदमाशों ने लूट की घटना को दिया अंजाम, पुलिस...

राजधानी में हथियारबंद बदमाशों ने लूट की घटना को दिया अंजाम, पुलिस जांच में जुटी।

देहरादून – नेहरू कॉलोनी थाना के फुव्वारा चौकी क्षेत्र स्थित एक घर में चार हथियारबंद बदमाशों ने लूट को अंजाम दिया। सूचना पाकर मौके पर एसपी सिटी समेत नेहरू कॉलोनी, रायपुर और डालनवाला सीओ पहुंचे। अधिकारियों ने घटनास्थल का जायजा लिया।

एसपी सिटी सरिता डोभाल ने जानकारी देते हुए बताया कि चार बदमाश घर में घुसे थे जो कि हथियार के बल पर नकदी और ज्वेलरी लूट कर ले गए हैं।

पूरे मामले की जांच की जा रही है एसओजी फोन नंबर खंगाल रही है कि आखिर उस वक्त कौन से नंबर एक्टिव थे। परिजनों ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि 4 लोग हथियार लेकर आए थे जिनमे से एक के पास तमंचा और तीन के पास चाकू था। पीड़िता की बेटी ने बताया कि उसके हाथ में 3 सोने की अंगूठी थी जो वह डरा धमका कर मांग कर ले गए।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular