Wednesday, February 25, 2026
Home राज्य उत्तराखण्ड राजधानी देहरादून समेत कई इलाकों में आज खिली रहेगी हल्की धूप….

राजधानी देहरादून समेत कई इलाकों में आज खिली रहेगी हल्की धूप….

देहरादून- राजधानी देहरादून समेत आसपास के इलाकों में आज हल्की धूप खिली रहेगी। इससे दिन का तापमान सामान्य के आसपास बना रहेगा। वहीं, रात के तापमान में कमी आएगी, जिससे ठंड बढ़ सकती है। मौसम विभाग ने आज भी ज्यादातर इलाकों में हल्की धूप खिले रहने का अनुमान जताया है। हालांकि रात को न्यूनतम तापमान छह डिग्री तक पहुंच सकता है, जिससे ठंड बहुत अधिक बढ़ सकती है। वहीं सोमवार को दून और आसपास के क्षेत्रों में दिनभर अच्छी धूप खिली रही। राजधानी का अधिकतम तापमान 22 डिग्री से ऊपर पहुंच गया। हालांकि रात को न्यूनतम तापमान करीब 15 डिग्री गिरकर 7.2 डिग्री के आसपास पहुंच गया। पूरे इलाके में सुबह और शाम के समय ठंड काफी अधिक हो रही है।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Ad 1 Ad 2