देहरादून- शुक्रवार की सुबह 11 बजे बाद राजधानी देहरादून में बदरा ऐसे बरसे कि गर्मी और उमस छू मंतर हो गई। देहरादून में झमाझम बारिश हुई। जिससे मौसम सुहावना हो गया। वहीं आज सुबह से ही राजधानी में उमस और गर्मी ने लोगों को परेशान कर रखा था। वहीं मौसम विभाग ने आज राजधानी दून समेत आसपास के इलाकों में बादल छाए रहने का अनुमान जताया था। मौसम विभाग के अनुसार कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है। चमक के साथ कुछ क्षेत्रों में तेज बौछारें भी गिर सकती हैं। मौसम विभाग निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि दिन के समय गर्मी और उमस हो सकती है।



