राजधानी देहरादून में गर्मी और उमस से लोग परेशान, आज हो सकती है बारिश……

देहरादून- राजधानी देहरादून और आसपास के इलाकों में आज भी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार ज्यादातर क्षेत्रों में बादल छाये रहने और बारिश होने का अनुमान है। वहीं शुक्रवार को देहरादून के लोग उमस से परेशान रहे। वहीं, प्रदेश के मैदानी क्षेत्रों में अगले 5-6 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान सामान्य से तीन से पांच डिग्री तक अधिक रह सकता है। इन दिनों राजधानी दून में अधिकत तापमान सामान्य से अधिक बना हुआ है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 34.3 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से पांच डिग्री अधिक है।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here