Homeराज्यउत्तराखण्डराजधानी देहरादून में एमडीडीए के नोटिसों के विरोध में व्यापारियों ने दुकान...

राजधानी देहरादून में एमडीडीए के नोटिसों के विरोध में व्यापारियों ने दुकान बंद रख किया प्रदर्शन……

देहरादून- राजधानी देहरादून में जनरल महादेव सिंह रोड व्यापार मंडल ने एमडीडीए की ओर से भेजे नोटिसों के विरोध में दोपहर तक दुकानें बंद रखकर विरोध किया। आक्रोशित व्यापारियों बल्लूपुर से जनरल महादेव सिंह रोड पर रैली निकाली। प्रतिष्ठान बंद करने के बाद व्यापार मंडल अध्यक्ष विजेंद्र कुमार थपलियाल के नेतृत्व में दर्जनों व्यापारी बल्लूपुर चौक पर एकत्र हुए। इस दौरान नारेबाजी करते हुए यहां से जीएमएस रोड तक लैली निकाली। व्यापारियों ने एमडीडीए के मनमाने नियमों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उन्होंने कहा कि एमडीडीए हाईकोर्ट का भय दिखाकर 31 दिसंबर तक वन टाइम स्कीम के अंतर्गत नक्शे कंपाउंड कराने की बात कर रहा है। ज्यादातर मामले ऐसे हैं, जिनमें फ्रंट साइड बैक और रोड चौड़ीकरण में पूरी दुकान ही समाप्त हो जा रही है। गुस्साए व्यापारियों ने एमडीडीए से नोटिस वापस लेने की मांग की। चेतावनी दी कि यदि एमडीडीए ने उचित कार्रवाई नहीं की तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। दूसरी तरफ, जाखन, मालसी व कुठालगेट क्षेत्र के कारोबारियों ने धरना जारी रखते हुए कंपाउंडिंग नियमों में अतिरिक्त छूट देने की मांग उठाई। यहां के व्यापारी भी पिछले कई दिनों से एमडीडीए के नोटिस के खिलाफ आंदोलन कर रहे हैं। इस दौरान संजय मिश्रा, ठाकुर शक्ति सिंह पुंडीर, लाल सिंह, अंकित अग्रवाल आदि मौजूद रहेे।

 

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular