देहरादून- राजधानी देहरादून में आज से ई-चालान व्यवस्था शुरू कर दी गयी है। इसके चलते पूरे जिले में यातायात पुलिसकर्मियों, सीपीयू व कई थानों में ई-चालान मशीनों का वितरण कर दिया गया है। अब यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले मौके पर ही चालान भुगत सकेंगे। अब पेटीएम और कैश भुगतान के साथ साथ क्रेडिट व डेबिट कार्ड से भी भुगतान किया जायेगा। एसएसपी अरूण मोहन जोशी द्वारा आज देहरादून में ई-चालान मशीनों से चालान किये जाने की व्यवस्था लागू कर दी गयी है जिसका फ्लैग आफ आज दोपहर को दिलाराम चौक में किया गया। एसएसपी द्वारा बताया गया कि अभी जिले में 136 ई-चालान मशीनों का वितरण किया गया है। सीपीयू व यातायात पुलिस के अलावा दून के कई थानों को भी यह ई-चालान मशीनें उपलब्ध करा दी गयी है। उन्होने बताया कि चालान की यह व्यवस्था पुलिस के साथ ही आम जन के लिए भी सुविधा जनक होगी। अब मौके पर ही कैश व आनलाइन पेमेंट एप के जरिए भुगतान किया जा सकेगा। जिससे लोगों को अब भटकने से राहत मिल सकेगी। उन्होने बताया कि इस व्यवस्था के लागू होने से पुलिस के पास यातायात नियम तोड़ने वालों का पूरा डाटा रहेगा।राजधानी देहरादून में ई-चालान व्यवस्था शुरू, मौके पर ही भुगते जायेंगे चालान…..
देहरादून- राजधानी देहरादून में आज से ई-चालान व्यवस्था शुरू कर दी गयी है। इसके चलते पूरे जिले में यातायात पुलिसकर्मियों, सीपीयू व कई थानों में ई-चालान मशीनों का वितरण कर दिया गया है। अब यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले मौके पर ही चालान भुगत सकेंगे। अब पेटीएम और कैश भुगतान के साथ साथ क्रेडिट व डेबिट कार्ड से भी भुगतान किया जायेगा। एसएसपी अरूण मोहन जोशी द्वारा आज देहरादून में ई-चालान मशीनों से चालान किये जाने की व्यवस्था लागू कर दी गयी है जिसका फ्लैग आफ आज दोपहर को दिलाराम चौक में किया गया। एसएसपी द्वारा बताया गया कि अभी जिले में 136 ई-चालान मशीनों का वितरण किया गया है। सीपीयू व यातायात पुलिस के अलावा दून के कई थानों को भी यह ई-चालान मशीनें उपलब्ध करा दी गयी है। उन्होने बताया कि चालान की यह व्यवस्था पुलिस के साथ ही आम जन के लिए भी सुविधा जनक होगी। अब मौके पर ही कैश व आनलाइन पेमेंट एप के जरिए भुगतान किया जा सकेगा। जिससे लोगों को अब भटकने से राहत मिल सकेगी। उन्होने बताया कि इस व्यवस्था के लागू होने से पुलिस के पास यातायात नियम तोड़ने वालों का पूरा डाटा रहेगा।


