Thursday, February 26, 2026
Home राज्य उत्तराखण्ड रविवार को हो सकता है मोदी सरकार की कैबिनेट का विस्तार,नए चहरे...

रविवार को हो सकता है मोदी सरकार की कैबिनेट का विस्तार,नए चहरे हो सकते है शामिल!

बड़ी खबर : केंद्रीय मंत्रियो के इस्तीफे के बाद केंद की मोदी सरकार में बड़े फेरबदल की अटकले बढ़ गई है। केंद्रीय मंत्री राजीव प्रताप रूडी, उमा भारती, संजीव बालियान और फग्गन सिंह कुलस्ते ने मंत्रिमंडल से अपना इस्तीफा प्रधानमंत्री को भेज दिया है। यूपी बीजेपी के अध्यक्ष बनाए गए महेंद्र नाथ पांडे का भी मंत्रिमंडल छोड़ सकते है। कुल 9 से 10 मंत्रियों की छुट्टी हो सकती है बताया जा रहा है कि हटाए गए मंत्रियों को पार्टी संगठन में जगह दी जा सकती है। 2019 में होने जा रहे लोकसभा चुनाव से पहले मोदी सरकार का यह आखिरी मंत्रिमंडल फेरबदल और विस्तार माना जा सकता है।

रविवार को होगा मोदी कैबिनेट का विस्तार 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जल्द ही अपनी कैबिनेट में बदलाव करने जा रहे हैं. पहले कहा जा रहा था कि ये बदलाव शनिवार को होगा. लेकिन अब कहा जा रहा है कि यह बदलाव रविवार सुबह 10 बजे होगा. मंत्रिमंडल में जिन नए चेहरों को जगह मिल सकती हैं उनमें 5 नाम सामने आ रहे हैं. ये नाम हैं- विनय सहस्त्रबुद्धे, प्रह्लाद पटेल, ओम माथुर, प्रह्लाद जोशी और सत्यपाल सिंह.

कहा जा रहा कि प्रधानमंत्री कार्यालय ने सभी मंत्रियों के कामकाज का ऑडिट किया था, सभी मंत्रियों का रिपोर्ट कार्ड तैयार किया गया था. इस रिपोर्ट में मंत्रालय से जुड़ी योजनाओं को लागू करने से लेकर पार्टी की जिम्मेदारियों का लेखा जोखा है. ऑडिट के आधार पर ही कैबिनेट फेरबदल का फैसला लिया जा रहा है.

कुछ मंत्रियो का बढ़ेगा कद

मंत्रिमंडल में कुछ मंत्री ऐसे हैं जिनके काम से पीएम मोदी काफी खुश हैं. इन मंत्रियों में पीयूष गोयल, धर्मेंद्र प्रधान और प्रकाश जावड़ेकर शामिल हैं. फिलहाल जावड़ेकर के पास मानव संसाधन मंत्रालय, धर्मेंद्र प्रधान के पास पेट्रोलियम मंत्रालय और पीयूष गोयल के पास ऊर्जा मंत्रालय का जिम्मा है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Ad 1 Ad 2