रन फॉर यूनिटी में दौड़े राज्यपाल के.के पॉल, सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत.

देहरादून : राज्यपाल डॉ. कृष्ण कांत पाल व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने लौह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के अवसर पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान राज्यपाल व मुख्यमंत्री ने रन फॉर यूनिटी को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। राज्यपाल व मुख्यमंत्री ने स्वयं रन फोर यूनिटी में प्रतिभाग किया।
राष्टीय एकता दिवस के मौके पर राजधानी देहरादून समेत पुरे प्रदेश में 180 स्थानों पर रन फॉर यूनिटी दौड़ आयोजित की गई। राजधानी देहरादून में राज्यपाल के.के पोल, मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने रन फ़ॉर यूनिटी को हरी झंडी दिखाकर कर रवाना किया। रन फॉर यूनिटी दौड़ में राज्यपाल व मुख्यमंत्री के साथ साथ, कैबिनेट मंत्रियो, मेयर, विधायकों, शासन-प्रशासन के अधिकारी और कर्मचारियों के आलावा बड़ी संख्या में स्कूली बच्चो ने भाग लिया। रैली के दौरान शहर के सभी रूटों को जीरो जोन किया गया। रैली का समापन पुलिस लाइन में हुआ, जंहा राज्यपाल के.के. पोल ने सभी प्रतिभागियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि देश को अपने इस महापुरुष पर सदैव गर्व रहेगा और उनकी जयंती के अवसर पर हमें सरदार पटेल के आदर्शों को अपनाकर प्रदेश एवं देश की तरक्की के लिए कार्य करने का संकल्प लेना चाहिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here