Wednesday, February 25, 2026
Home राज्य उत्तर प्रदेश रक्षाबंधन पर चढ़ा देशभक्ति का रंग, ‘तिरंगा’ राखी का क्रेज, कलाई पर...

रक्षाबंधन पर चढ़ा देशभक्ति का रंग, ‘तिरंगा’ राखी का क्रेज, कलाई पर बजेगा ‘देश रंगीला-रंगीला’…..

15 अगस्त इस बार और भी खास होने वाला है। कई वर्षों बाद ऐसा संयोग बन रहा है कि रक्षाबंधन और स्वतंत्रता दिवस की दोहरी खुशियां एक साथ मनाई जाएंगी। एक तरफ देश स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशभक्ति से सराबोर नजर आएगा तो दूसरी तरफ महिलाएं अपने भाई की कलाई पर राखी बांधती नजर आएंगी। राखी के इस पर्व को लेकर बाजारों में अभी से चहल पहल शुरू हो गई है। रक्षा का यह दोहरा कवच अभिनंदन राखी के साथ बाजार में चार-चांद लगा रहा है। इस बार बच्चों की राखी में भी देश भक्ति के गाने बजेंगे। इसमें ‘बहना ने भाई की कलाई पर प्यार बांधा है’ के साथ ‘देश रंगीला-रंगीला’ जैसे देश भक्ति गाने भी शामिल हैं। रक्षाबंधन त्योहार को लेकर बाजारों में जबरदस्त रौनक है। इस बार रक्षाबंधन और स्वतंत्रता दिवस एक ही दिन होने के कारण ‘तिरंगा’ राखी का क्रेज काफी देखने को मिल रहा है। बहनों ने इस रक्षाबंधन पर भाई की कलाई पर चीन की बनी राखियों को नहीं बांधने का संकल्प लिया है। ऐसे में बहनें रक्षाबंधन पर भाइयों की कलाई पर स्वदेशी रेशम के धागे से बनाई गई राखी बांधेंगी। कई युवतियों का कहना है कि वह स्वदेशी राखी की खरीदारी ही करेंगी। इसके साथ ही हैंडमेड राखी को ज्यादा तवज्जो दी जाएगी।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Ad 1 Ad 2