Sunday, March 1, 2026
Home राज्य उत्तराखण्ड रक्षाबंधन पर उषा ब्रेको प्राइवेट लिमिटेड ने महिलाओं को दिया तोहफा, मनसा...

रक्षाबंधन पर उषा ब्रेको प्राइवेट लिमिटेड ने महिलाओं को दिया तोहफा, मनसा देवी और चंडी देवी रोपवे में मुफ्त करेंगी यात्रा।

हरिद्वार – हरिद्वार में उषा ब्रेको प्राइवेट लिमिटेड रक्षा बंधन पर बहनों को तोहफा देने जा रही है। मनसा देवी और चंडी देवी रोपवे से दर्शन करने के लिए जाने वाली माताओ और बहनो के लिए निशुल्क यात्रा कराई जाएगी।

योजना के अंतर्गत सरकार द्वारा तय जीएसटी देना और पहचान पत्र दिखाना अनिवार्य होगा। परिवार के अन्य सदस्यों को भी परिचय पत्र दिखाकर रोपवे के किराए में रियायत मिलेगी। सुविधा सिर्फ स्थानीय हरिद्वार की माताओं और बहनों के लिए रखी गई है और यह स्कीम रक्षा बंधन के दिन के लिए ही मान्य होगी।

वही उषा ब्रेको के वरिष्ठ अधिकारी मनोज कुमार का कहना है की हर वर्ष की तरह भी इस वर्ष माताओ और बहनो के लिए चंडी देवी और मंशा देवी दर्शन के लिए उड़ान खटोला निशुल्क किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Ad 1 Ad 2