
भाई बहन के पावन प्यार का प्रतीक त्योहार रक्षाबंधन पर इस बार 15 अगस्त को भद्रा का साया नहीं है। यानि बहनों द्वारा भाइयों की कलाई पर राखी बांधने का शुभ मुहूर्त करीब 12 घंटों तक रहेगा। इस दौरान बहनें कभी भी राखी बांध सकती है। भद्रा इस बार एक दिन पहले यानि बुधवार को ही लग जाएगी। बुधवार को सायं पांच बजे भद्रा लग जाएगी जो बृहस्पतिवार को प्रात: 5 बजे तक रहेगी। श्रवण नक्षत्र में दिन की शुरुआत होगी, जो 8.30 बजे तक रहेगा। इसके बाद घनिष्ठा नक्षत्र है। सुबह 11 बजे तक सौभाग्य योग और इसके बाद शोभन योग में रक्षाबंधन मनेगा।
19 सालों बाद स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन त्यौहार एक दिन
ज्योतिषाचार्यो के अनुसार इस बार 15 अगस्त को रक्षाबंधन है और उसी दिन स्वतंत्रता दिवस भी है। ऐसा योग 19 साल बाद बना है। इससे पहले वर्ष 2000 में रक्षाबंधन व स्वतंत्रता दिवस एक दिन थे।



