Tuesday, February 24, 2026
Home राज्य उत्तराखण्ड खुश खबरी:- रक्षाबंधन पर्व पर उत्तराखंड़ सरकार का बहनों कों खास तोहफा…..

खुश खबरी:- रक्षाबंधन पर्व पर उत्तराखंड़ सरकार का बहनों कों खास तोहफा…..

देहरादून{शैली श्रीवास्तव}- रक्षा बंधन के पर्व पर उत्तराखंड़ सरकार ने बहनों को खास तोहफा दिया है। पर्व के दिन यानी 26 अगस्त को प्रदेश के भीतर उत्तराखंड परिवहन निगम की बसों में महिलाओं को मुफ्त यात्रा की सुविधा रहेगी। इस संबंध में परिवहन सचिव शैलेश बगोली ने आदेश जारी किए हैं। उत्तराखंड परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक को जारी आदेश में कहा गया है कि रक्षा बंधन पर्व के दिन महिलाओं को परिवहन निगम की बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा मुहैया कराई जाए। महिलाओं को मुफ्त यात्रा सुविधा के चलते निगम पर पड़ने वाले खर्च की प्रतिपूर्ति सरकार करेगी।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Ad 1 Ad 2