पौड़ी – अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के तहत एक सप्ताह तक चलने वाले योग पूर्वाभ्यास के छठे दिन जनपद के 6 स्थानों पर रन फॉर योगा व तथा योगाभ्यास किया गया, जिसमें कुल 466 लोगों द्वारा प्रतिभाग किया गया।

जिलाधिकारी डॉ0 विजय कुमार जोगदण्डे के दिशा-निर्देशन पर अलग-अलग स्थानों पर प्रातः 7 से 8 बजे तक योगाभ्यास आयुर्वेदिक एवं यूनानी विभाग द्वारा कराया जा रहा है। इसके अतिरिक्त आज रन फॉर योगा कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया। जिसे खेल अधिकारी गिरीश कुमार ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया।

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के तहत सप्ताह भर चलने वाले योगाभ्यास के अन्तर्गत आज पौड़ी में रन फॉर योगा का आयोजन किया गया। रन फॉर योगा को एजेंसी चौक पौड़ी में खेल अधिकारी गिरीश कुमार ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया जो माल रोड़ होते हुए धारा रोड़ से अपर बाजार होकर एजेंसी चौक में समाप्त हुई। रन फॉर योगा कार्यक्रम में 180 लोगों द्वारा प्रतिभाग किया गया।



