Homeसमाचारये लो... नए साल में इन ढेरों छुट्टियों की प्लानिंग अभी से...

ये लो… नए साल में इन ढेरों छुट्टियों की प्लानिंग अभी से कर ले..!!

istock_000020313532xsmall
नई दिल्ली. नए साल की तैयारी में तो सब जुट गए है। पर हम आपको आने वाले साल की छुट्टियों के बारे में भी बता दे ताकि आप अभी से नए साल में छुट्टियों की प्लानिंग कर ले।
नया साल यानी 2017 में शनिवार-रविवार मिलाकर कुल 120 छुट्टियां आ रही हैं। इनमें 38 छुट्टियां वीकेंड की हैं। 10 वीकेंड में तीन-तीन दिन और दो वीकेंड में 4-4 दिन के हैं। रविवार से शुरू हो रहे 2017 में अप्रैल, अगस्त और अक्टूबर में सबसे ज्यादा छुट्‌टियां हैं। जबकि मई, जुलाई, सितंबर और नवंबर में शनिवार-रविवार के अलावा कोई छुट्टी नहीं है। पूरे साल में 9 छुटि्टयां शनिवार या रविवार को पड़ रही हैं। गवर्नमेंट कैलेंडर के मुताबिक, आने वाले साल में 29 पब्लिक हॉलिडे और 21ऑप्शनल लीव हैं। हालांकि, राज्यों की ऑप्शनल लीव अलग हो सकती हैं।
छुट्टियों वाले 8 महीने में 3 से 5 दिन की छुट्टियों के 12 वीकेंड
– जनवरी : पहले ही दिन रविवार की छुट्टी। 14 को संक्रांति, 15 को रविवार की छुट्टी। 26 जनवरी गुरुवार से 29 जनवरी रविवार तक वीकेंड मना सकते हैं। बस 27 जनवरी शुक्रवार को छुट्टी ले लें।
– फरवरी :24 को महाशिवरात्रि, फिर 25, 26 को शनिवार, रविवार है। 3 छुट्टियां एक साथ मिलेंगी।
– मार्च :13 मार्च को होली है। इसके पहले आप शनिवार और रविवार को छुट्टी ले सकते हैं। 28 मार्च को गुड़ी पड़वा है। 25 को शनिवार, 26 को रविवार है। 27 की छुट्टी लेने पर आपको 4 दिन मिल जाएंगे।
– अप्रैल : 1 अप्रैल को बैंक हॉलिडे है। 2 को रविवार, 4 को रामनवमी है। बैंककर्मी केवल 3 अप्रैल की भी छुट्टी लें तो उन्हें 4 दिन लगातार छुट्टी मिल जाएगी। 13 को बैसाखी, 14 को गुड फ्राइडे और 16 को रविवार है। 15 को छुट्टी लेकर 4 दिन की योजना बन सकती है। इसी प्रकार 29, 30 को वीकेंड है और 1 मई को लेबर डे है। 29, 30 और 1 मई को ट्रैवल प्लान कर सकते हैं।
– जून : 26 जून को ईद है। इसके पहले 24 को शनिवार और 25 को रविवार है। इस तरह 24, 25 और 26 तीन दिन की छुट्टी जून में मिलेगी।
– जुलाई : जुलाई में कोई छुट्टी नहीं है।
– अगस्त :इस महीने आप लीव एडजस्ट कर लंबा ट्रैवल प्लान बना सकते हैं। अगस्त में 14 को जन्माष्टमी और 15 को स्वतंत्रता दिवस है। 12 को शनिवार और 13 को रविवार है। आपको चार दिन की छुट्टी मिलेगी। इसके अलावा, 25 को गणेश चतुर्थी के बाद 26 को शनिवार और 27 को रविवार है। यानी एक साथ तीन दिन की छुट्टी।
– सितंबर : इस महीने कोई छुट्टी नही हैं।
– अक्टूबर :1 अक्टूबर को रविवार और 2 को गांधी जयंती है, यानी दो दिन की छुट्टी है। इसके बाद 14 से 22 तक छुट्टी रहेगी। 16 अक्टूबर धनतेरस, 17 को नरक चतुर्दशी, 18 को दिवाली, 19 को प्रतिपदा और 20 को भाईदूज है। 16 के पहले 14 और 15 फिर 21 और 22 को शनिवार-रविवार हैं।
– नवंबर : नवंबर में कोई छुट्टी नहीं है।
– दिसंबर : 1 दिसंबर को ईद है। इसके बाद 2 और 3 दिसंबर को शनिवार और रविवार है। फिर 23 को शनिवार, 24 को रविवार और 25 को क्रिसमस है। यानी इस महीने दो लंबे वीकेंड होंगे।
Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular