
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने केदारनाथ आपदा के दौरान लापता लोगो के परिजनों को 1 करोड़ 10 लाख रूपए आर्थिक सहायता प्रदान की है सीएम योगी आदित्यनाथ ने यूपी के 55 लोगों के परिवारों को सहायता के तौर पर 1 करोड़ 10 लाख रुपए की राशि सरकारी राहत से जारी की है।साल 2013 में उत्तराखंड में आई आपदा के दौरान सैकड़ो लोगो की मौत हो गई थी जबकि हजारो लोग लापता हो गई थे वंही उत्तराखंड में आई आपदा में यूपी के लापता लोगों की सूची लगातार बढ़ती जा रही है। अब यूपी सरकार ने 55 और लोगों की लापता सूची तैयार की है। बताया जा रहा है कि उत्तर प्रदेश के ये 55 लोग इस महाप्रलय में लापता हो गए थे। लेकिन इनका नाम अबतक इस सूची में शामिल नहीं था। जबकि इससे पहले 1018 मृतकों की सूची के तहत उत्तर प्रदेश सरकार ने उनके परिजनों को आर्थिक सहायता राशि दे दी थी। आपदा पीड़ितों की माने तो मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ योगी ने उनके जख्मो पर मरहम लगाने का काम किया है



