Homeराज्यउत्तराखण्डयूपी सिंचाई विभाग के खिलाफ बैरागी संतों ने खोला मोर्चा,13 फरवरी तक...

यूपी सिंचाई विभाग के खिलाफ बैरागी संतों ने खोला मोर्चा,13 फरवरी तक दिया अल्टीमेटम।

हरिद्वार – उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग द्वारा बैरागी कैंप में बैरागी अखाड़ों द्वारा किए गए अतिक्रमण पर बुलडोजर चलाया था। इसको लेकर आज बैरागी अखाड़ों के साधु संत एक दिवसीय धरने पर बैठे।

संतो ने आरोप लगाया कि उत्तराखंड हाई कोर्ट द्वारा स्टे देने के बावजूद भी उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग द्वारा बुलडोजर की कार्रवाई की गई। साधु संतों ने उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग को 13 तारीख तक का समय दिया है कि बुलडोजर से तोड़े गए गेट को दोबारा से बनवाया जाए नहीं तो साधु संतों अनशन करेंगे और हाई कोर्ट भी जाएंगे।

चेतन ज्योति आश्रम के अध्यक्ष संजय महंत का कहना है कि बैरागी कैंप में 600 के गरीब परिवार और तीनों बैरागी अखाड़ों को हाई कोर्ट से 2024 तक स्टे मिला हुआ है। मगर उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग द्वारा बुलडोजर से गेट को तोड़ा इस मामले पर हमारे द्वारा उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग के अधिकारियों से वार्ता हुई है। उनके द्वारा हमें आश्वासन दिया गया है कि तोड़े गए गेट को उनके द्वारा बनाया जाएगा अगर उनके द्वारा कार्य नहीं किया जाता तो हम हाई कोर्ट जायेगे।

निर्मोही अखाड़े के सचिव गोविंद दास का कहना है कि आज के धरने में बैरागी और संन्यासी अखाड़ों के साधु संत इकट्ठा हुए साधु संतों को काफी दुख हुआ कि बार-बार उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग द्वारा बैरागी अखाड़ों में बुलडोजर की कार्रवाई की जा रही है। हम सिंचाई विभाग को कहना चाहते हैं कि वह मर्यादा को भंग ना करें।

वही बैरागी अखाड़े के वरिष्ठ संत महंत विष्णु दास कहना है कि साधु संतों द्वारा उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग को 13 तारीख का समय दिया गया है कि तोड़े गए गेट को पुन बनवाया जाए, नहीं तो साधु संत अनशन करेंगे उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग द्वारा बिना नोटिस दिए ही बुलडोजर की कार्रवाई की गई।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular