Homeराज्यउत्तर प्रदेशयूपी: बजट सत्र के पहले सभी विधायकों को कराना होगा कोरोना टेस्‍ट,...

यूपी: बजट सत्र के पहले सभी विधायकों को कराना होगा कोरोना टेस्‍ट, तभी मिलेगी एंट्री…..

18 फरवरी से शुरू होने जा रहे उत्‍तर प्रदेश विधानमंडल के बजट सत्र से पहले सभी विधायकों को कोरोना टेस्‍ट कराना होगा। कोरोना निगेटिव का सर्टिफिकेट दिखाने पर ही उन्‍हें विधान भवन में प्रवेश मिल सकेगा। विधानसभा सचिवालय ने इस प्रक्रिया को सभी विधायकों और विधान परिषद सदस्‍यों के लिए अनिवार्य बना दिया है। राज्‍यपाल आनंदीबेन पटेल के अभिभाषण से बजट सत्र की शुरुआत होगी। माना जा रहा है कि योगी सरकार 19 फरवरी को सदन में वित्‍तीय वर्ष 2021-22 का बजट पेश करेगी।

कोरोना के मामलों में पूरे देश की तरह उत्‍तर प्रदेश में भी काफी गिरावट आई है लेकिन संक्रमण को लेकर सतर्कता बरतते हुए यूपी सरकार ने उत्तर प्रदेश विधान परिषद और विधानसभा के सभी सदस्यों की कोरोना जांच के आदेश दिए हैं। विधानसभा के प्रमुख सचिव ने बजट सत्र शुरू होने के पहले यह पत्र जारी कर दिया है। पत्र में विधायकों से कहा गया है कि वे 14 से 17 फरवरी के बीच अपने जिले में भी कोरोना की जांच करा सकते हैं।

 

 

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments