यूपी: कानपुर में 5850 करोड़ की लागत से बनेगा मेगा लेदर पार्क, दो लाख लोगों को मिलेगा रोजगार……

केंद्र सरकार ने यूपी के कानपुर में 5850 करोड़ की लागत से बनने वाले मेगा लेदर पार्क को मंजूरी दे दी है। यह प्रोजेक्ट कानपुर के रमईपुर गांव में लगेगा जिसमें प्रत्यक्ष व परोक्ष तौर पर करीब दो लाख लोगों को रोजगार मिलेगा। इसे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का ड्रीम प्रोजेक्ट बताया जा रहा है। अब जल्दी ही मुख्यमंत्री योगी मेगा लेदर पार्क की आधारशिला रखेंगे।

मालूम हो कि प्रदेश में गंगा के किनारे बसा औद्योगिक शहर कानपुर देश के प्रमुख शहरों में शामिल है। इसे ‘लेदर सिटी’ के नाम से भी जाना जाता है। एक दौर में कपड़ा उद्योग के चलते कानपुर को ‘पूरब का मैनचेस्टर’ भी कहा जाता था। हालांकि, वक्त और पूर्व सरकारों की उपेक्षा के चलते यह शहर अपनी पहचान खोता चला गया और कानपुर का जिक्र देश के सबसे प्रदूषित शहरों में किया जाने लगा। बता दें कि एमएसएमई विभाग के जरिये केंद्र सरकार के वाणिज्य मंत्रालय को मंजूरी के लिए मेगा लेदर क्लस्टर प्रोजेक्ट भेजा गया था जिसे केंद्र सरकार ने मंजूरी दे दी। लेदर पार्क सभी तरह की सुविधाओं से लैस होगा। इसमें लेदर प्रोडक्ट के उत्पादन से लेकर उत्पादों के प्रदर्शन की व्यवस्था होगी। यही नहीं, लेदर पार्क में उत्पादों को खरीदने के लिए आने वाले दुनिया भर के निवेशकों के रुकने और खाने-पीने की व्यवस्था भी होगी। पार्क में कैंटीन से लेकर रेस्ट हाउस तक बनेंगे। चमड़े के उत्पाद बनाने के चलते गंगा नदी में प्रदूषण ना हो, इसके लिए ट्रीटमेंट प्लांट भी लगाया जाएगा। पार्क में साफ सफाई का विशेष प्रबंध भी रहेगा।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here