यूथ कांग्रेस ने महिला एंपावरमेंट को लेकर शक्ति सुपर शी कार्यक्रम को किया लांच…..

यूथ कांग्रेस की ओर से आज कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय में प्रेस वार्ता की गई। इस दौरान स्वतंत्रता दिवस के लिए यूथ कांग्रेस ने महिला एंपावरमेंट को लेकर शक्ति सुपर शी कार्यक्रम को लांच किया। राष्ट्रीय युवा कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी शिवी चौहान का कहना है कि प्रतीक ब्लॉक और जिला स्तर पर हर घर में इस बार महिलाएं तिरंगा झंडा लहराएंगी। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं की ताकत और सहभागिता को बल देना है। वहीँ लैंसडाउन विधानसभा से कांग्रेस की प्रत्याशी रही अनुकृति गुसाई ने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देना है उन्होंने कहा कि भाजपा शासनकाल में लगातार महिलाओं पर अत्याचार बढ़ते जा रहे हैं। ऐसे में युवा कांग्रेस इस कार्यक्रम के माध्यम से महिलाओं को ताकत देने जा रही है।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here