Sunday, March 1, 2026
Home राज्य उत्तराखण्ड युवाओ के लिए अच्छी खबर, राजधानी में जल्द खुलेगा दूसरा सरकारी डिग्री...

युवाओ के लिए अच्छी खबर, राजधानी में जल्द खुलेगा दूसरा सरकारी डिग्री कॉलेज……

देहरादून – राजधानी में जल्द ही युवाओ के लिए दूसरा डिग्री कॉलेज गढ़ी कैंट में खुलने जा रहा है। बतादे कि प्रदेश सरकार ने गोरखा मिलिट्री इंटर कॉलेज को डिग्री कॉलेज बनाने पर सहमति दे दी है। इससे पहले 2014 में रायपुर में डिग्री कॉलेज खोला गया था इस कॉलेज के खुल जाने से जहां डीएवी में दाखिलों की मारामारी कम होगी वहीँ गढ़ी केंट क्षेत्र के युवाओ को भी राहत मिलेगी। दून में अभी तक डीएवी डिग्री कॉलेज ए एमकेपी डिग्री कॉलेज और डीबीएस डिग्री कॉलेज के बाद वर्ष 1960 में एसजीआरआर पीजी कॉलेज की स्थापना की गई यह सभी कॉलेज अशासकीय है पहले एक भी सरकारी कॉलेज देहरादून शहर में नहीं था वर्ष 2014 में दून में पहला सरकारी डिग्री कॉलेज रायपुर में खोला गया यह कॉलेज उसी साल शुरू हो गया था इसके बावजूद हर साल हजारों छात्र कॉलेज में कम सीटें होने की वजह से दाखिले से वंचित रह जाते थे। मसूरी विधायक गणेश जोशी गढ़ी कैंट में डिग्री कॉलेज खोलने के प्रयास में जुटे थे सरकार ने हाल ही में इस कॉलेज को सैद्धांतिक सहमति देदी है जल्द ही इसकी प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Ad 1 Ad 2