Friday, February 27, 2026
Home राज्य उत्तराखण्ड यात्रीगण कृपया ध्यान दें: आने वाले कुछ दिन ये ट्रेनें हो सकती...

यात्रीगण कृपया ध्यान दें: आने वाले कुछ दिन ये ट्रेनें हो सकती हैं रद्द……

आने वाले कुछ दिन रेलयात्रियों के लिए परेशानी भरे रह सकते हैं। दरअसल, बल्लभगढ़ (हरियाणा) स्टेशन के इंटरलॉकिंग कार्य के चलते जहां कुछ ट्रेनें रद्द हो सकती हैं। वहीं, लक्सर-एथल ट्रैक के दोहरीकरण कार्य के चलते कुछ ट्रेनों को रि-शेड्यूल किया जाना प्रस्तावित है। रेलवे की ओर से जारी सूचना के मुताबिक, देहरादून से इंदौर, मध्य प्रदेश जाने वाली देहरादून-इंदौरी एक्सप्रेस (14318) सुपरफास्ट ट्रेन छह और सात सितंबर को रद्द रहेगी। इसी तरह, इंदौर से दून पहुंचने वाली इंदौरी-दून एक्सप्रेस (14317) सुपरफास्ट ट्रेन आठ और नौ सितंबर को देहरादून नहीं आएगी। देहरादून से मदुराई (तमिलनाडु) जाने वाली देहरादून-मदुराई सुपरफास्ट एक्सप्रेस (12688) नौ सितंबर को दून से रवाना नहीं होगी। इसी तरह, मदुराई से देहरादून आने वाली मदुराई-देहरादून सुपरफास्ट एक्सप्रेस (12687) सात सितंबर को देहरादून नहीं आएगी। देहरादून के असिस्टेंट स्टेशन सीताराम सोनकर ने बताया कि तुगलकाबाद-पलवल सेक्शन पर बल्लभगढ़ रेलवे स्टेशन पर नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के चलते इन ट्रेनों का संचालन प्रस्तावित तिथियों पर बाधित रहेगा। इसके अलावा लक्सर-एथल ट्रैक पर दोहरीकरण कार्य के चलते कुछ ट्रेनों के आवागमन के समय में परिवर्तन किया जा सकता है।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Ad 1 Ad 2