विकासनगर- दिल्ली-यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोमवार देर शाम हथियारी के पास एक यूटिलिटी अनियंत्रित होकर यमुना नदी में जा गिरी। हादसे में लापता तीन के शव मंगलवार की सुबह बरामद कर लिए गए। अभी कई लोग लापता हैं। वहीं हादसे के वक्त एक घायल यात्री को बचा लिया गया था। बताया गया कि वाहन में छह से सात यात्री सवार थे। हालांकि अभी ये यात्रियों की संख्या कनफर्म नहीं है। एसडीआरएफ द्वारा 25 किलोमीटर के दायरे में खोज एवं बचाव कार्य जारी है। दुर्घटना में घायल को उपचार के लिए सीएचसी विकासनगर में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। वाहन में कुल कितने लोग सवार थे। अभी इसका ठीक ढंग से पता नहीं चल सका है।



