Homeराज्यउत्तराखण्डयमुनोत्री धाम में निर्धारित किराये से चार से पांच गुना अधिक किराया...

यमुनोत्री धाम में निर्धारित किराये से चार से पांच गुना अधिक किराया वसूल रहे डंडी कंडी और घोड़ा-खच्चर संचालक।

उत्तरकाशी – चारधाम यात्रा में यमुनोत्री धाम में सबसे अधिक अव्यवस्था सामने आ रही है। प्रशासन इसमें कोई सुधार नहीं कर पा रहा है। जिस कारण यमुनोत्री धाम में घोड़ा-खच्चर, कंडी व डंडी (पालकी) संचालक बेलगाम हैं, जो यात्रियों की जेब पर भारी पड़ रहा है। साथ ही यात्रियों को इन संचालकों के गलत व्यवहार को भी झेलना पड़ा है। घोड़ा, कंडी, पालकी संचालक निर्धारित किराये से चार से पांच गुना अधिक किराया वसूल रहे हैं।

यमुनोत्री धाम की यात्रा के लिए जानकी चट्टी से यमुनोत्री तक साढ़े पांच किलोमीटर का पैदल मार्ग है। यहां वृद्ध, दिव्यांग व पैदल चलने में असमर्थ यात्री घोड़ा, खच्चर, कंडी व पालकी में यमुनोत्री धाम जाते हैं। यमुनोत्री धाम में घोड़ा-खच्चर, कंडी पालकी की व्यवस्था वर्षों से चली आ रही है। इसके संचालन की जिम्मेदारी जिला पंचायत उत्तरकाशी के पास है। जिला पंचायत भी संचालन का जिम्मा ठेकेदार को दे देता है। ठेकेदार केवल जिला पंचायत के निर्धारित टैक्स की 120 रुपये प्रति घोड़ा, कंडी, पालकी की पर्ची काटता है। जिला पंचायत ने इस पर नियंत्रण के लिए कोई व्यवस्था नहीं बनायी है जिस कारण घोड़ा, कंडी, पालकी संचालक निर्धारित किराये से चार से पांच गुना अधिक किराया वसूल रहे हैं।

गुरुवार को यमुनोत्री धाम में यात्रियों से अधिक किराया वसूलने और सही व्यवहार ना करने के मामले में जिला पंचायत उत्तरकाशी ने 11 घोड़ा, कंडी, पालकी संचालकों के चालान काटे हैं।

 

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular