उत्तराखंड़- यमुनोत्री धाम आए मुंबई निवासी एक तीर्थयात्री की आज हृदयगति रुकने से मौत हो गई। इस घटना के बाद अब यमुनोत्री धाम में मरने वाले यात्रियों की संख्या 23 पहुंच गई है। यमुनोत्री धाम यात्रा पर पहुंचे निलेश देवेंद्र सेठ (57) पुत्र देवेंद्र सेठ निवासी सांताक्रूज, मुंबई अपने परिजनों के साथ जानकीचट्टी स्थित एक होटल में ठहरे थे, लेकिन बुधवार तड़के करीब तीन बजे अचानक तबियत खराब होने के बाद वह बेहोश हो गए। इसके बाद परिजन उन्हें बड़कोट स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां चिकित्सकों ने यात्री को मृत घोषित कर दिया।