Homeराज्यउत्तराखण्डमौसम विभाग की सटीक भविष्यवाणी, मंगलवार सुबह से ही बारिश का दौर...

मौसम विभाग की सटीक भविष्यवाणी, मंगलवार सुबह से ही बारिश का दौर शुरू……

 

देहरादून- मौसम विभाग का पूर्वानुमान एक बार फिर सही साबित हुआ। मंगलवार सुबह से ही दून मौसम ने अपना मिजाज बदल दिया। बारिश के कारण जगह जगह जलभराव के चलते लोगों को परेशनियें का भी सामना करना पड़ रहा है। मानसून अभी एक से दो सप्ताह और बरस सकता है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले 24 घंटे में दून व मसूरी में आमतौर पर बादल छाए रहेंगे। एक-दो दौर तेज बारिश भी हो सकती है।

वहीं सोमवार शाम को राजपुर रोड, जाखन, घंटाघर आदि क्षेत्रों में करीब आधे घंटे तक तेज बारिश हुई। इसके बाद फिर रात आठ बजे से पटेलनगर, सहारनपुर चैक, माजरा, आइएसबीटी क्षेत्रों में तेज बौछारें पड़ीं। हालांकि, आधा घंटे में बारिश थम गई। जिससे मौसम सुहावना हो गया। सोमवार को शहर का अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 30.3 और न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 23.9 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular