Sunday, March 1, 2026
Home राज्य उत्तराखण्ड मोबाइल शॉप पर लगाई चोरो ने सेंध!

मोबाइल शॉप पर लगाई चोरो ने सेंध!

रिपोर्ट : कुलदीप राणा //रूद्रप्रयाग
रूद्रप्रयाग गौरीकुण्ड राष्ट्रीय राजमार्ग के तिलवाड़ा कस्बे में कल रात को चोरो द्वारा दो दुकानों में चोरी की घटना को अंजाम दिया गया । ये दोनों दुकाने पास पास में है और चोरो द्वारा दुकान की छत तोड़ कर पीछे के रास्ते दुकानों में गुस्स कर 1 लाख 10 हजार नगदी सहित साढे चार लाख का सामान चुरा ले गये। सुबह दुकानदारों ने दुकान खोली तो वे सन्न रह गये! फिर दोनो दुकानों में स्थानीय लोगों का जमावड़ा लग गया! तिलवाड़ा व्यापारियो का कहना है एक सप्ताह पूर्व भी चोरो द्वारा दो दुकानों के ताले तोड़े गये थे ।लेकिन इस घटना से भी पुलिस ने सबक नही लिया ।और आज दो दुकानों के अंदर गुस् कर चोरी करके पुलिस को भी चेलेंज कर दिया।बता दे की पुलिस बाजार में रात्रि गस्त नही लगाती है जिससे चोर रात्रि को सुनसान देखकर चोरियों की घटना को अंजाम दे रहे है तिलवाड़ा बाजार में पूर्व में भी इस प्रकार कई चोरिया हो चुकी है लेकिन पुलिस आज तक एक भी चोरी की घटना में किसी चोर को नही पकड़ पायी।
बाइट ।अभय कुमार पुलिस उपाधीक्षक रूद्रप्रयाग

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Ad 1 Ad 2