Saturday, March 7, 2026
Home राज्य उत्तराखण्ड मोदी सरकार में निशंक को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बनाया मानव संसाधन विकास...

मोदी सरकार में निशंक को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बनाया मानव संसाधन विकास मंत्री……

देहरादून- उत्तराखंड से सांसद और पूर्व मुख्‍यंमत्री रमेश पोखरियाल निशंक को देश का नया मानव संसाधन विकास मंत्री बनाया गया है। मानव संसाधन विकास मंत्री के रूप में निशंक अब अपनी अगली पारी खेलेंगे। इससे पहले ये जिम्मेदारी प्रकाश जावड़ेकर के पास थी। अब प्रकाश जावड़ेकर को सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उत्तराखंड की पांचों लोकसभा सीटों पर भाजपा को लगातार दूसरी बार रिकार्ड मतों से हासिल जीत का ही असर रहा कि रमेश पोखरियाल निशंक को मोदी सरकार में बतौर कैबिनेट मंत्री एंट्री मिल गई। उत्तराखंड के अलग राज्य बनने के बाद यह पहला अवसर है जब राज्य के किसी सांसद को सीधे कैबिनेट मंत्री बनाया गया है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Ad 1 Ad 2