Monday, February 23, 2026
Home अध्यात्म मेष राशि से लेकर मीन तक के राशि के जातकों का आज...

मेष राशि से लेकर मीन तक के राशि के जातकों का आज का दिन कैसा रहेगा ! जानने के लिए पढ़िए और शेयर कीजिए

मेष : आपका व्यवहार और तौर तरीका रोमांटिक मोर्चे पर विपरीत लिंग के इंसान को प्रभावित कर सकता है । जब तक किसी की क्षमता के बारे में आश्सस्त न हों उसे अपना वाहन चलाने के लिए सौंपने से बचें ।शैक्षणिक मोर्चे पर गलत जा रही चीजें अब सही होती नजर आ रही है ।

वृष : अच्छे स्वास्थ्य के लिए आपको जीवन की भागदौङ में थोङा आहिस्ता चलने की आवश्यकता महसूस हो सकती है। पेशेवर मोर्चे पर आप से ज्यादा अपेक्षा की जा सकती है, लेकिन आप स्थिति से निपटने में सक्षम रहेंगे ।जब आपको किसी के साथ की जरुरत होगी , आपका कोई करीबी मौजूद रहेगा ।प्रेमी के साथ खास समय बीता सकते हैं ।

मिथुन : आपमें से कुछ लोगों को करीबी से मौद्रिक उपहार मिलने की संभावना है ।घरेलू मोर्चे पर आपकी राय को जीवनसाथी की सराहना मिल सकती है ।व्यस्तता के बावजूद आप अपने प्रेमी से मिलने के लिए वक्त निकाल सकते हैं । खान पान को लेकर सतर्क रहने की शुरुआत कर सकते हैं ।

कर्क : यदि आप अपने वरिष्ठ के सलाह का पालन करते हैं तो किसी भी हाल में आपके गलत होने की संभावना नहीं रहेगी ।वित्तीय मामले में कुशलतापूर्वक प्रबंधन कर व्यवसायी अन्य क्षेत्र में भी हाथ आजमा सकते हैं ।जिस किसी चीज ने कुछ समय से आपको परेशान किया था अब उससे छुटकारा मिलने की संभावना है । प्रेम जीवन में रोमांच बना रहेगा ।

सिंह : लम्बे समय से इंतजार में लगे लोग अब शादी के बंधन में बंध सकते हैं ।सटिक बजट बना कर चलने के कारण आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहने की संभावना है ।अपना घर बनाने का सपना पूरा होने के संकेत हैं ।व्यायाम अपनाने के कारण आपके शरीर में होने वाले कई प्रकार के दर्द से छुटकारा मिल जाएगा

कन्या : पेशेवर मोर्चे पर आपके काम की तारीफ संभव है । आपमें से कुछ लोगों की पदोन्नति होने की संभावना है ।किसी पङोसी या दोस्त की मदद करने के कारण आपकी सराहना हो सकती है । पैसे की अच्छी आमदनी होने के कारण आप किसी फायदेमंद निवेश के विकल्प पर विचार कर सकते हैं

तुला : सट्टेबाजी या किसी संदिग्ध निवेश में पैसा फंसाने की वजह से नुकसान उठाने की संभावना है ।जीवनसाथी के साथ अनबन पूरे घर का माहौल खराब कर सकता है ।किसी विवादित मामले को लेकर पङोसी से कहासुनी संभव है।

वृश्चिक : किसी काम को करने में कोई आपके साथ रेस करने की कोशिश करेगा ,लेकिन आप उसे अपनी ही गति से पछाङ सकते हैं ।छुट्टियों में किसी नए जगह पर घुमने जाने की योजना बना सकते हैं ।स्वास्थ के मोर्चे पर सबकुछ अनुकूल रहने की संभावना है ,आपका ध्यान फिटनेस पर बना रहेगा ।कार्यस्थल पर किसी भी प्रकार के विवाद से दूर रहेंगे।

धनु : कार्यस्थल पर आपके सामने अपनी क्षमता को प्रदर्शित करने का मौका मिल सकता है , इसके माध्यम से आप खुद को पेशेवर तौर पर खुद को मजबूती से स्थापित कर पाएंगे ।आपकी सफलता के चर्चे चारों तरफ फैलने की संभावना है, युवा आपका अनुसरण कर सकते हैं ।आज आपको आरामदायक समय व्यतीत करने का मौका मिल सकता है ।

मकर : किसी प्रतियोगिता को पार कर आप अपने लिए सुनहरे भविष्य का द्वार खोलने वाले हैं । एकाग्रता और अथक मेहनत की बदौलत आपकी आमदनी में वृद्धि होने की संभावना है । जीवनसाथी के साथ समझदारी दिखा कर आप उनके दिल के और करीब पहुंच सकते हैं ।

कुंभ : वर्तमान में आपको घरेलू खर्च पर नियंत्रण करने की जरुरत पङ सकती है ।घरेलू मोर्चे पर किसी के व्यवहार से आपको दुख पहुंच सकता है । रोमांटिक मोर्चे पर किसी तरह की दूरी की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता है

मीन : पेशेवर मोर्चे पर किसी काम की तय सीमा का पालन करने के लिए संघर्षरत रह सकते हैं ।आपमें से कुछ लोग शादी या किसी अन्य पार्टी के आयोजन में व्यस्त रह सकते हैं ।जिसे आप प्यार करते हैं उसकी खुशी के लिए अपनी शाम न्यौछावर कर सकते हैं।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Ad 1 Ad 2