मुख्य न्यायाधीश विपिन सांघी को राज्यपाल ने दिलाई शपथ।

देहरादून – राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने मंगलवार को राजभवन देहरादून में उत्तराखंड के नवनियुक्त मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति विपिन सांघी को शपथ दिलायी।

मुख्य सचिव डा. एस.एस. संधु ने भारत के राष्ट्रपति द्वारा न्यायमूर्ति  विपिन सांघी को उत्तराखण्ड उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश बनाये जाने से संबंधित अधिसूचना पढ़ी। यह कार्यक्रम लगभग 08 मिनट तक चला।

इससे पूर्व उत्तराखंड पहुंचने पर जौलीग्रांट एयरपोर्ट में वरिष्ठ अधिकारियों ने नवनियुक्त मुख्य न्यायाधीश का स्वागत किया।

इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूरी, कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, गणेश जोशी, सुबोध उनियाल, सौरभ बहुगुणा, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, सांसद रमेश पोखरियाल निशंक, मेयर सुनील उनियाल गामा, मुख्य सचिव डॉ.एस.एस.संधु, अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, व अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here