मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज नोएडा में करेंगे 40 परियोजनाओं का शिलान्यास……

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को नोएडा कई परियोजनाएं जनता को सौंपेंगे। नोएडा आगमन के दौरान योगी आदित्यनाथ नोएडा सेक्टर-33 स्थित शिल्प हॉट में शिरकत करेंगे। मिली जानकारी के मुताबिक, कार्यक्रम के दौरान शिल्प हॉट का भ्रमण करने के दौरान नोएडा प्राधिकरण की 66 परियोजनाओं का शिलान्यास-लोकार्पण करेंगे। सीएम योगी सोमवार को नोएडा प्राधिकरण की 706.35 करोड़ रुपये की 66 परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे।

प्राधिकरण की 295.66 करोड़ रुपये की 40 परियोजनाओं का शिलान्यास मुख्यमंत्री करेंगे। इसमें नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे रिसर्फेशिंग, सेक्टर-78 में 29,300 वर्गमीटर में वेद वन पार्क, सेक्टर-73, 112, 116 व 117 में सामुदायिक केंद्र का निर्माण, सेक्टर-91 में 12.50 एकड़ में वेटलैंड व पार्क का विकास तथा 13.12 एकड़ भूमि में गोवंश आश्रय स्थल का शिलान्यास शामिल है।

 

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here