मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ साल के आखिरी दिन भदोही पहुंच गए हैं। वह करीब साढ़े 12 बजे मंच पर पहुंच गए और नारेबाजी के बीच जनता का अभिवादन किया। सांसद रमेशचंद बिंद ने उनका स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने दो वर्ष से बनकर तैयार कारपेट एक्सपो मार्ट का लोकार्पण कर जनता सौंप दिया। अब वह जनसभा को भी संबोधित कर रहे हैं।
बतौर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बृहस्पतिवार को दूसरी बार भदोही आए हैं। इससे पूर्व तीन जून 2018 को वह भदोही आए थे। तब उन्होंने नवनिर्मित कारपेट मार्ट में ही जनसभा की थी और जिला अस्पताल, ज्ञानपुर कोतवाली का निरीक्षण किया था। इस बार मुख्यमंत्री ने कारपेट एक्सपो मार्ट को भदोही की जनता को समर्पित किया है। मुख्यमंत्री दोपहर 3:40 बजे सीधे लखनऊ रवाना हो जाएंगे। तीन घंटे से अधिक समय तक वह भदोही जिले में रहेंगे।



