Tuesday, March 10, 2026
Home राज्य उत्तराखण्ड मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उमा तीज सुंदरी, ऊमा तीज मलिका विजेता...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उमा तीज सुंदरी, ऊमा तीज मलिका विजेता महिलाओं को किया सम्मानित किया…..

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तरांचल महिला एसोसिएशन द्वारा आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने संस्था की ओर से उमा तीज सुंदरी, ऊमा तीज मलिका विजेता महिलाओं को किया सम्मानित किया उत्तरांचल महिला एसोसिएशन द्वारा कोविड टीकाकरण जागरूकता के लिए जीवन के लिए वैक्सीन है जरूरी स्लोगन प्रतियोगिता कराई गई। मुख्यमंत्री ने इस प्रतियोगिता के विजेताओं को भी पुरस्कृत किया। उमा तीज सुंदरी के रूप में स्वाति चौहान, आरती शर्मा और अर्चना सिंघल को जबकि तीज मलिका के लिए पुष्पा भल्ला, सारिका जायसवाल और अलका अग्रवाल को सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि कोविड टीकाकरण के लिए प्रदेश में जन जागरूकता अभियान लगातार चलाए जा रहे हैं। प्रदेश में तेजी से टीकाकरण अभियान भी चल रहा है। राज्य में 55 प्रतिशत लोगों का टीकाकरण हो चुका है। उत्तरांचल महिला एसोसिएशन द्वारा स्लोगन एवं विभिन्न माध्यमों से टीकाकरण के लिए लोगों को प्रेरित करने के अच्छे प्रयास किए जा रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Ad 1 Ad 2