Homeराज्यउत्तराखण्डमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रचा इतिहास, उपचुनाव की जीत के चाणक्य...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रचा इतिहास, उपचुनाव की जीत के चाणक्य रहे संगठन महामंत्री अजय कुमार।

देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एक ओर चम्पावत उपचुनाव में ऐतिहासिक जीत हासिल कर इतिहास रचा है, वहीँ इस जीत के सबसे बड़े चाणक्य के रूप में सामने आए हैं संगठन महामंत्री अजय कुमार। जिन्होंने चंपावत उपचुनाव की घोषणा के बाद से ही चंपावत में जुट गए थे। जिसके बाद से उनके नेतृत्व में ही बीजेपी के मंत्री और विधायकों ने चंपावत में चुनाव की चक्रव्यू रचना की जिससे कांग्रेस समेत तमाम प्रत्याशी भेद ही नहीं पाए।

उत्तराखंड के युवा मुख्यमंत्री के नेतृत्व में राज्य में विधानसभा चुनाव में भाजपा ने कहा था तथा कि राज्य के मुख्यमंत्री बड़ा चमत्कार कर सकते हैं लेकिन उपचुनाव में मुख्यमंत्री चुनाव लड़ने के लिए उतरे और कैलाश गहतोड़ी ने उनके लिए सीट खाली की थी।

चंपावत के उपचुनाव में राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बड़ी ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। उत्तराखंड में अब तक के हुए उपचुनाव में राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सबसे बड़ी जीत है। अभी तक यह रिकार्ड सितारगंज से चुनाव लड़ चुके विजय बहुगुणा के नाम था लेकिन अब राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चंपावत में इस रिकॉर्ड को तोड़कर उत्तराखंड की सियासत में एक मिसाल कायम कर दी है।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular