Homeराज्यउत्तराखण्डमुख्यमंत्री ने किया करोड़ो की लागत की विकास योजनाओं का लोकार्पण व...

मुख्यमंत्री ने किया करोड़ो की लागत की विकास योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास

 मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने मसूरी विधानसभा क्षेत्र के निवासियों को करोड़ों के विकास कार्यो की सौगात दी। मुख्यमंत्री रावत बीरपुर पुल पहुंचे और पुल का उद्घाटन कर इसे आवाजाही के लिए खोला। क्षेत्रीय विधायक गणेश जोशी ने मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत को पुष्पगुच्छ देकर उनका स्वागत किया और विकास पर सौगात पर उनका आभार जताया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री का अजगर माला से स्वागत किया। विधायक जोशी ने मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत का धन्यवाद करते हुए कहा कि उनके आर्शीवाद से मसूरी विधानसभा क्षेत्र में विकास ही विकास है। प्रेमनगर से बुरासखण्डा तथा सचिवालय से मसूरी तक कोई स्थान ऐसा नहीं है, जहां पर विकास कार्य न किये गये हों। उन्होंने कहा कि चुनाव के समय गढ़ी कैंट की जनता द्वारा कहा जाता था कि हमें सिर्फ पानी चाहिए और मुख्यमंत्री रावत की स्वीकृति के बाद गढ़ी कैंट में नलकूप निर्माण हो चुका है और ओवरहैड टैंक का निर्माण होने जा रहा है। उन्होंने कहा कि मसूरी में गाड़ीखाना का सौन्दर्यीकरण सहित मुस्लिम कब्रिस्तान की चाहरदीवारी का कार्य भी किया जा रहा है। राजेन्द्र नगर एवं मिठ्ठी बेहड़ी की पेयजल समस्या भी हल होने जा रही है तथा 17 करोड़ की लागत से कई सड़कों का डामरीकरण किया जा रहा है। उन्होनें मसूरी क्षेत्र के लिए सात घोषणाऐं किये जाने पर भी मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत का आभार जताया।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular