देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शनिवार से दो दिवसीय दौरे पर दिल्ली जाएंगे। मुख्यमंत्री धामी शनिवार दोपहर 2.20 बजे जौलीग्रांट एयरपोर्ट से दिल्ली रवाना होंगे। मुख्यमंत्री कुछ निर्धारित कार्यक्रमों के अलावा केंद्रीय मंत्रियों एवं भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारियों से मुलाकात कर सकते हैं।
दिल्ली पहुंचकर सीएम 5 बजे नई दिल्ली में भाजपा प्रदेश कार्यालय में उत्तराखंड के प्रवासी नागरिकों के साथ संवाद करेंगे। रविवार को मुख्यमंत्री मीडिया कान्क्लेव में शामिल होंगे।
सोमवार की शाम वह दिल्ली से चम्पावत के बनबसा पहुंचेंगे। उप चुनाव के प्रचार अभियान के तहत मुख्यमंत्री वहां कुछ कार्यक्रमों में शामिल होंगे और जनसंपर्क करेंगे।