Home राज्य उत्तराखण्ड मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत पहुंचे देवाल ब्लाक के अंतिम गांव हिमनी, वेमौसमी...
मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत मंगलवार को चमोली जनपद के देवाल ब्लाक के अंतिम गांव हिमनी में किसानों के बीच उनके खेतों में पहुंचे। किसानों-काश्तकारों के साथ वेमौसमी मटर की फसल कटाई का शुभांरभ करते हुए मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने किसानों का उत्साहवर्धन किया तथा जड़ी बूटी की खेती के साथ-साथ सब्जी उत्पादन के क्षेत्र को आर्थिकी का जरिया बनाने के लिए किसानों को हार्दिक शुभकामनाऐं दी। मुख्यमंत्री ने मटर के खेतों में जाकर मटर की फलियाॅ भी तोडी।